Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जलजमाव और बदहाल सड़कों पर मीना पुरोहित का फूटा गुस्सा

उन्होंने आरोप लगाया कि मानसून से पहले नालों की सफाई नहीं होती, जिससे जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो जाती है

25 Jun 2025

जलजमाव और बदहाल सड़कों पर मीना पुरोहित का फूटा गुस्सा

कोलकाता। निगम के मासिक अधिवेशन के दौरान भाजपा पार्षद मीना पुरोहित ने अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड 22, विशेषकर कलाकार स्ट्रीट और महर्षि देवेंद्र रोड की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, लेकिन निगम इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। मीना पुरोहित ने सदन में कहा कि हर साल बरसात के मौसम में घरों के अंदर तक पानी घुस जाता है। नालों की सफाई नहीं होती, सड़कें टूट चुकी हैं, और जनता परेशान है। मगर निगम आंखें मूंदे बैठा है। मीना पुरोहित ने आरोप लगाया कि कलाकार स्ट्रीट और महर्षि देवेंद्र रोड में वर्षों से सड़क मरम्मत नहीं हुई है। गड्ढों से भरी सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है और बारिश के दौरान ये सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि वॉर्ड 22 के निवासी लगातार निगम कार्यालय में शिकायतें दर्ज कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।पार्षद ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में निचले इलाकों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानसून से पहले नालों की सफाई नहीं होती, जिससे जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो जाती है।मीना पुरोहित ने निगम प्रशासन पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया और मांग की कि कलाकार स्ट्रीट और महर्षि देवेंद्र रोड की सड़कों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जलजमाव और बदहाल सड़कों पर मीना पुरोहित का फूटा गुस्सा
उन्होंने आरोप लगाया कि मानसून से पहले नालों की सफाई नहीं होती, जिससे जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो जाती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News